Uttarakhand Nikay Chunav: प्रदेश में 10 बजे तक करीब 12 फीसदी मतदान

हरिद्वार में भी बुजुर्गों में वोट डालने का खासा उत्साह दिख रहा है। शिवालिक नगर के रहने वाले माधव सिंह भोरा ने वोट डाला और लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। वहीँ देहरादून नगर निगम में सुबह दस बजे तक 9.23 फीसदी मतदान हुआ, और ऋषिकेश में सुबह दस बजे तक 11.28, टिहरी में 9.67 और नगर निगम श्रीनगर  में  10 बजे तक 12.51 फीसदी मतदान हुआ। डोईवाला नगर पालिका में 10 बजे तक 10.10% मतदान हुआ। भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं। पुलिस किसी भी बूथ पर बिना चेकिंग के अंदर नहीं जाने दे रही है।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लाइन में लगकर मतदान किया। उन्होंने कोटद्वार में वार्ड नंबर 27 जीवानंदपुर बूथ संख्या 73 में मतदान किया। बड़कोट नगरपालिका में मतदान शुरू हुआ तो सुबह से ही भीड़ जुट गई। वहीं, मतदाता आईडी को लेकर प्रत्याशियों में विवाद हो गया। देहरादून में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मतदान की लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार किया। इसके बाद मतदान किया। पहाड़ से मैदान तक सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई।  राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *