नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम, डिप्टी सीएम और योगेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ी राहत हुई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव (आप के पूर्व नेता) को वकील सुरेंद्र शर्मा द्वारा दायर एक आपराधिक मानहानि मामले में बरी कर दिए गए हैं। मामला 2013 के विधानसभा चुनावों से जुड़ा हुआ है। जिसमें दावा किया गया था कि विधानसभा चुनावों में आखिरी समय में आम आदमी पार्टी से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी।सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में आप ने उनसे संपर्क किया था। इस दौरान पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए कहा था,लेकिन इसके बाद उन पर मिथ्या आरोप लगाते हुए उनका टिकट काट दिया।
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव हुए बरी,क्या है मामला?

