कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के 125 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी,50 महिलाएं शामिल

नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव बेहद करीब है जिसकी तैयारियों में सभी राजनीतिक दल पूरे जद्दोजहत से लगें हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची भी जारी करना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में आज गुरूवार को कांग्रेस के यूपी प्रत्याशियों की सूची भी जारी हुई है। सभी राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।
आज गुरुवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं को टिकट मिला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसमें नोएडा से पंखुड़ी पाठक, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, उन्नाव से आशा सिंह शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *