देहरादून :चुनाव के इस गर्मागर्मी के माहौल में दल बदलने और दुसरी पार्टियों में जानें का दौर जारी रहा लेकिन अब उसके बाद संगठन ने सख्ती का रुख अपनाया है। इसी कड़े रुख के अंतर्गत पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आज ऐसे लोगों को 6 सालों के लिए निष्काषित कर दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उत्तराखंड कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया है कि कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
मथुरादत्त जोशी ने इस मामलें पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होगी तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई भी होगी।

