पुलिस नक्सलियों में मुठभेड़,महिला नक्सली ढेर 

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच के जंगलों में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गई है।  मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में 12 बोर की राइफल बरामद बरामद की है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के मुताबिक़, गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान में एक महिला नक्सली मारी गई है।

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान भी जारी रहा जिसमें नक्सलियों के पास से 12 बोर की राइफल भी बरामद हुई।माओवादियों पीएलजीए कंपनी नंबर दो कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश एवं अन्य की उपस्थिति पर सुरक्षा बलों ने इसपर कार्रवाई की । मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा हैं। घटनास्थल पर डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ की कार्रवाई बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *