राष्ट्रपिता गांधीजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने मामलें पर कालीचरण महाराज गिरफ्तार

मुंबई : हिंदूवादी नेता कालीचरण महाराज को अब महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कालीचरण को छत्तीसगढ़ की रायपुर  जेल से ठाणे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उन्हें ठाणे ले जा रही है। आज शाम उन्हें कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। उन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अभद्र शब्दों के इस्तेमाल व अभद्र भाषण देने के मामलें में गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ केस फ़ाइल किया गया है।  महाराज को ठाणे पुलिस ने रायपुर से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। वहां वह इसी तरह के मामले में जेल में बंद थे। 


आपको बतादें कि कालीचरण महाराज ने रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे लाया जा रहा है और गुरुवार शाम तक स्थानीय अदालत में पेश होंगें। 
यह पहली बार नहीं है कि कालीचरण महाराज पर मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले, पिछले साल 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था। 

नौपाड़ा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र के राकांपा नेता व मंत्री जितेंद्र अवाड़ ने केस दर्ज कराया है। इसके पहले महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने भी कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *