उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैला और ये हादसा हुआ जिसमें दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह जले हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने जानकारी दी है कि अब तक 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं सात लोग घायल है.। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।आज बुधवार को जिस समय करंट फैला उस समय वहां 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हो गई है। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
चमोली में करंट से 16 लोगों की मौत,मौजूद थे 24 लोग

