प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विपक्ष में हुई बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक से नाराज थे ऐसी खबरें आई थी लेकिन जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बताया है कि ऐसा कुछ नहीं है “नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। सूत्रधार कभी नाराज नहीं होता। यह अफवाह मीडिया द्वारा जो फैलाई गई है। कोई नाराजगी नहीं है। मुंबई में जो अगली बैठक होगी, उसमें आगे की रणनीति तय होगी। इंडिया नाम से नाराजगी के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि सबकी सहमति से विपक्षी एकता का नाम I.N.D.I.A. रखा गया है इसमें किसी को आपत्ति नहीं हैं। नितीश ख़फ़ा नहीं हैं।
मीडिया पर निशाना –
उन्होंने मीडिया को पीएम के नियंत्रण में होने की भी बात कही और कहा है कि वही ऐसा दुष्प्रचार कर रही है। अफवाह फैलाई जा रहीं हैं। कभी ऐसा दुष्प्रचार किया गया कि जदयू टूट रही है। फिर वहां की जदयू और राजद में खटपट को चर्चा में लाया गया।लेकिन, ऐसी कोई बात नहीं है।

