राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज सुबह सोमवार CBI टीम ने धाबा बोला है। जहां वो उनसे जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती शामिल है। जिस समय टीम पहुंची, राबड़ी देवी विधान परिषद् जाने की तैयारी में थीं ।
इसके अलावा विधान परिषद सदस्य और उनके मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह भी वहीं मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री और विधानसभा सदस्य तेजस्वी यादव के साथ मंत्री व लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी उपस्थित हैं और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर पिछले महीने ही लौटे थे। इधर, CBI की टीम पहुंचे की सूचना पर राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है।

