केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पासपोर्ट घोटाले मामले की जांच के लिए छापा मारा है। छापेमारी गैंगटोक समेत 50 विभिन्न इलाकों में हुई है और सीबीआई ने फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज जारी करने के मामले में अबतक सरकारी अधिकारियों समेत 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने गैंगटोक में तैनात एक अधिकारी और बीच में शामिल व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एफआईआर में दर्ज 24 लोगों में 16 अधिकारियों का भी नाम हैं। अभी कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है।x
सीबीआई की बड़ी छापेमारी, 20 पर मुकदमा दर्ज

