लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन CBI ने गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें कल कल गुरूवार 29 को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अखिलेश यादव को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ही राजधानी में किसी प्रेस से बात चीत के दौरान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले भी एक नोटिस आया था और इस चुनाव में भी एक नोटिस आया है।
सीबीआई की इस नोटिस को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा गया है और अखिलेश यादव अक्सर कहते रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस की सरकार ने पहले ही सीबीआई क्लब में डाल दिया है और अब भाजपा भी वही काम कर रही है।

