आज CBI के सामने पेश होंगे डिप्टी सीएम, घर के आसपास धारा 144

आज राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के मामलें में भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई ने पूछताछ को आज सोमवार को 11 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुलाया है। आज पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया सीबीआई ऑफिस पहुंचेंगे,  मनीष मां का आशीर्वाद लेकर और पत्नी से तिलक लगवाकर घर से निकले हैं। सिसोदिया महात्मा गांधी की समाधि और राजघाट पहुंचे हैं।दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट करके लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को तोड़ नहीं पाया था और अब ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। साथ ही कहा, 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। केजरीवाल ने कहा कि गरीबों की दुआएं आपके साथ है। मनीष सिसोदिया को आज सोमवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए पहुँच रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *