हरिद्वार : गौरतलब है कि चीला रेंज में ट्रायल के लिए बुलाए गए इलेक्टि्रक वाहन (ईवी) दर्दनाक हादसे में मरे रेंजर समेत चारों कर्मचारियों का आज मंगलवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, परिजन और क्षेत्रवासी कर्मचारियों को अंतिम विदाई देने पहुंचे। सभी की आँखें नम थीं। बीते दिन सोमवार को ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू उसमें सवार थे। वाहन चीला से ऋषिकेश की तरफ बढ़ रहा था। चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया।
चीला रेंज हादसा : मृतकों का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

