राहुल की मुश्किलें फिर बढ़ीं,हरिद्वार न्यायालय में वाद दायर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुसीबत कम नहीं हुई है,अब हरिद्वार में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का वाद दायर हुआ है। जिसमें आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदौरिया की तरफ से दायर हुई है। 

हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह की अदालत में मानहानि के वाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को सुनवाई होना तय हुआ है। कमल भदौरिया ने वाद में कहा कि आरएसएस देश में आपदा और कठिन से कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देता है।  हाथों में लाठियां लेते हैं। शाखा लगाते हैं। 2 से 3 सबसे अमीर अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *