प्रयागराज: विस चुनाव पास है,और यूपी में तैयारियां जोरो पर,इसी कड़ी में अब नामांकन का दौर शुरू हो चुका है आज भाजपा प्र्तयशी केशव प्रसाद मौर्य ने भी नामांकन किया है,इसी बीच घटना सामने आई है कि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर जब वो आज नामांकन करने जा रहे थे तो एक युवक ने ब्लेड से हमला किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया।वह मंत्री तक पहुंच पाता कि लोगों ने उसे दबोच लिया। इससे हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे।
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर हमला, नामांकन करने जा रहे थे मंत्री

