उत्तराखंड में आज साहसिक खेलों को आगे बढ़ाने के नज़रिये, से हिमांचल के औली में सात फरवरी से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल शुरू होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारीया कर ली है। इन खेलों में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से 16 टीमों के दो सौ खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। संक्रमण की वजह से 2019 से विंटर गेम का आयोजन नहीं किया गया था। इस साल कोरोना के घटते मामलों के बीच एक बार फिर शीतकालीन खेलों का आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), जिला प्रशासन, आईटीबीपी, स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों की 16 टीमों के 200 प्रतिभागी शामिल होंगें। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राष्ट्रीय शीतकालीन खेल 7 फरवरी से शुरू,200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

