आज मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर जो भी कठिनाइयां थी लेकिन हमारे अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।सीएम धामी ने आज प्रशासन की तारीफ करते हुए पुलिस लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि चारधाम तीर्थयात्रा को लेकर कई बड़ी चुनौतियों ने परीक्षा ली जिसपर हमारे प्रदेश की पुलिस ने अच्छाकाम किया क्युकी इस वर्ष चारों धामों पर उम्मीद से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे। हालांकि हमारे अधिकारियों ने व्यवस्था बेहतर ढंग से संभाली और उसे पूरा किया।
पुलिसकर्मियों को सुविधाओं के मुद्दे पर सीएम बोले कि ”हमने एक मंत्र का निर्णय लिया है कि जिस किसी भी परियोजना का शिलान्यास हो चुका है तो उसका उद्घाटन भी किया जाएगा। पुलिस लाइन की प्रशासनिक इमारतों और आवासों का निर्माण होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगीं।”

