प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी गौरीकुंड में हुए भूस्खलन की खबर मिलते ही वो पहुंचे हैं। वो अभी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। प्रदेशभर बारिश से हुए नुकसान के साथ ही उन्होंने गौरीकुंड भूस्खलन की घटना पर जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों त्वारित कार्रवाई करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। इनमें तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के हैं। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

