केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को कोरोना वायरस से उबरने के बाद होने वाली समस्याओं को लेकर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। एम्स अधिकारियों की ओर से मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई।
विदित हो निशंक को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद 9 मई को एम्स से डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर डॉक्टरों की टीम का आभार भी जताया था।

