दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम होने की खबर से अफरातफरी मच गई। जल्दी ही सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतारा गया। जीएमआर कॉल सेंटर को फ्लाइट में बम होने की खबर मिली फोन पर ये खबर आई। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण किया गया। विमान में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने ये खबर दी है।अभी इससे पहले भी एक खबर थी कि जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जा रही एयरलाइंस में गर्म पेय पदार्थ गिरने से बच्ची झुलस गई थी विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी बताया था कि यह घटना 11 अगस्त को फ्लाइट यूके 25 में हुई थी। कंपनी ने फैसला लिया है कि बच्ची के इलाज का पूरा खर्च विस्तारा उठाएगी।
फ्लाइट में बम, मची अफरातफरी-इमरजेंसी लैंडिंग

