शिवपुरी गंगा घाट पर दुखद हादसा,दो की मौत 

देहरादून : देहरादून डीआईटी से बीटेक की पढ़ा कर रहे छात्र की मौत हो गई,दरअसल, वो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाने गया था जहां गंगा में बह गया। दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। 
लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी शोभित यादव (30) दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। गंगा  में नहाते समय पैर फिसलने से सीधा बहाव में बहता चला गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में बहे तीनों युवकों को तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *