भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिन बुधवार को पार्टी के 2300 से अधिक शक्ति केंद्रों के प्रभारियों व पालकों से वर्चुअल बातचीत की है।
इस संवाद में आज भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी से कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। साथ ही नड्डा आज बोले कि ” मैं खुद बूथ कार्यकर्ता रहा हूं। एक कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में ही हो भी सकता है। देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम से कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय भी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,पार्टी की ताकत कार्यकर्ता

