भाजपा नेता पर आज जारी होगा वारंट,कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात 

रुड़की  : प्रॉपर्टी डीलर इमरान को छत से फेंकने के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र के आज सोमवार को वारंट जारी होगा। तीनों में से कोई वारंट जारी होने से पहले कोर्ट में आकर सरेंडर न करने पाए इसके लिए कोर्ट के इर्द गिर्द पुलिस सुरक्षा को लगाया गया है, पुलिस के हाथ भाजपा नेता के बेटे तक पहुंच गए हैं। आज या कल में पुलिस उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है।  लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पुलिस सवालों से घिरी हुई है। 

पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि सत्ता के दबाव में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। खाकी ने खुद पर सवाल उठते देखे तो गैरजमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर ताबड़तोड़ दबिश दी।पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता के बेटे रिजुल तक पुलिस पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *