भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हल्द्वानी के दौरे पर

हल्द्वानी : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज हल्द्वानी के दौरे पर है । वैसे उनको कल यानी शुक्रवार को हल्द्वानी आना था , लेकिन कल वो नहीं पहुंच सके।और वह आज सुबह हल्द्वानी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं कल किसी कारणवश सका। बता दें कि उत्तराखंड की राजनीति में कैलाश विजयवर्गीय पिछले काफ़ी समय से सक्रिय हैं। और 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र उनका यह दौरा काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है । उनके तय कार्यक्रम के अनुसार वह पहले हल्द्वानी में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे । इसके बाद वह लालकुआँ विधानसभा जाएंगे जहां उन्हें एक बैठक में हिस्सा लेना है। इस बैठक में वह बूथ स्तर पर आ रही समस्याओं को सुनेंगे और उनके निस्तारण के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर अंत में वह प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विजयवर्गीय अपने इस हल्द्वानी के दौरे के बाद आगामी दिनों में उत्तराखंड के अन्य कई जिलों का भी दौरा करेंगे , और पार्टी की बूथ स्तर की समस्याओं का समाधान करके अगले चुनावों के लिए मज़बूत करेंगे।