मणिपुर में हिंसा अभी भी सहनत होती नहीं नज़र आ रही है। जैसे ही सरकार और आम लोगों को कुछ राहत की उम्मीद लगती है वैसे ही फिर गोलीबारी फिर शुरू हो जाती है। आज बुधवार को पुलिस ने कहा है कि इमफल ईस्ट जिले के खामेनलोक इलाके में देर रात गोलीबारी हुई और इस घटना में करीब नौ लोगों की मौत हुई है ,जबकि 10 घायल हुए हैं।
पुलिस ने ये भी बताया है कि हथियारों से लैस उग्रवादियों ने इमफल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक क्षेत्र के ग्रामीणों की घेराबंदी की और रात करीब एक बजे हमला बोल दिया। इससे नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इमफल के अस्पताल में भर्ती किया गया है,बता दें, यह क्षेत्र मैतेई-बहुल इंफाल पूर्वी जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं के साथ स्थित है।
उग्रवादियों के हमले में नौ की मौत,दस घायल

