बिहार का पहला बजट 2 बजे होगा पेश,हुआ हंगामा 

आज मंगलवार को बिहार विधानसभा का बजट सत्र है जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपनेअभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत की।  बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज बिहार सरकार की तरफ से बजट 2023 पेश किया जा रहा है। महागठबंधन सरकार का पहला बजट आज सदन में पेश होने जा रहा है।
विजय सिन्हा बिहार सरकार में मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी को लेकर मांग हुई । वह मुजफ्फरपुर में कांटी थर्मल प्लांट के बाहर राहुल नाम के एक छात्र की हत्या में मंत्री मंसूरी का हाथ बताते हुए हटाने की मांग कर रहे हैं। हत्या होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी 11 फरवरी को राहुल के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। विजय सिन्हा कांटी थाना का जिक्र किया और थानाध्यक्ष के द्वारा जबरन सादे कागज़ पर साइन करवाने का मामला उठाया . बिहार सरकार ने 2022-23 में 29 हजार 749 करोड़ रुपये दिए थे। इस बार के बजट में देखना होगा कि सरकार शिक्षा, रोजगार और कृषि के लिए कितनी राशि देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *