चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,26 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

शिमला : हिमाचल कांग्रेस इकाई को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता सोमवार देर शाम कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की मौजूदगी मे शिमला में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित 26 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थमा ।
हिमाचल प्रेदश में 12 नवंबर को वोटिंग है. इससे पहले कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है। इधर, हिमचाल प्रदेश भाजपा इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के कारण शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है. इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हर विधानसभा चुनाव में बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनने का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि अगले 25 वर्षों में राज्य में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी।