किश्तवाड़ : जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही है। भारी बारिश की वजह से किश्तवाड़ जिले में एक घर के गिर जाने से तीन भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वे नेत्रहीन थे। परिवार के दो सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जो भाग निकलने में कामयाब रहे। कल रात हुई घटना में उन्हें मामूली चोटें आई है। पुलिस के अनुसार घटना नागसेनी तहसील के पुलेर टोले में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि भारी बारिश की वजह से रात 11.45 बजे घर ढह गया। वे सभी घर में सो रहे थे। तीनों भाई बताया जा रहा है कि एक ही कमरे में सो रहे थे। वहीं घर के दो सदस्य अन्य कमरे में थे. किश्तवाड़ से 35 किलोमीटर दूर स्थित नागसेनी ब्लॉक की घटना में तीनों भाई की मौत हो गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वे तीनों नेत्रहीन थे।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा,3 की मौत

