यूक्रेन के सबसे बड़े तेल डिपो पर रूस का हवाई हमला,300 लोगों की मौत

यूक्रेन : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 32वां दिन है। दो दिन पहले तो रूस की ओर से यूक्रेन के कीव, मैरियूपोल समेत कई शहरों में जबरदस्त हवाई हमले किए गए , रूसी सेना ने कीव के बाहर स्थित एक महत्वपूर्ण तेल डिपो पर मिसाइल से हमला किया और उसे उड़ा दिया. वहीं मैरियूपोल स्थानीय प्रशासन की मानें तो थियेटर पर रूस ने हवाई हमले किये जिससे वहां शरण लिए 300 लोग मारे गए. खबरों की मानें तो यह हमला 16 मार्च को किया गया था. इस थियेटर का इस्तेमाल बम शेल्टर के तौर हो रहा था।
बीते शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन के खारकीव में एक मेडिकल सेंटर पर मिसाइल से हमला किया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई , जबकि कई लोग घायल हुए हैं. वहीं, पिछले हफ्ते यूक्रेन के मारियुपोल में एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए हैं। इस थिएटर में 1,300 से अधिक लोग शरण लिए हुए थे। इस बीच, रूस के सैन्य जनरल स्टाफ के उप प्रमुख ने बताया कि यूक्रेन में 1,351 रूसी सैनिक मारे गये हैं, जबकि 3825 रूसी सैनिक घायल हुए हैं. नाटो ने बुधवार को कहा था कि यूक्रेन में सात हजार से 15 हजार रूसी सैनिक मारे गये हैं. इधर, ब्रसेल्स में हुई नाटो, जी-7 और यूरोपीय परिषद की बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर रासायनिक, जैविक या परमाणु हथियार से हमला करता है, तो इसका जवाब यूक्रेन नहीं नाटो देगा।