बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार लगाया गया है। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार रात्री १० बजे तक लगेगा। उनके दून आने से लोगों में खूब ख़ुशी और जोश है उनके दर्शन करने लोग भरी संख्या में उमड़ रहे है। राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य आयोजन को किया गया है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारी जारी रही। कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल सजाया गया है। कार्यक्रम संयोजक निवृत्ति यादव ने जानकारी दी है कि धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में काफी बड़ी संख्या पहुंचने की आशंका में दस एंट्री गेट बने हैं। एक गेट से वीआईपी एंट्री और अन्य गेटों से लोगों को एंट्री दी जाएगी। बताया, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में आने के लिए लोगों को किसी रजिस्ट्रेशन या पास की जरूरत नहीं है। इस भव्य दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे । धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर आयोजकों की ओर से करीब 1800 वीआईपी पास जारी हुए है।
दून में सजा बाबा बागेश्वर का दरबार,सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि

