तालाब में गिरी स्कॉर्पियो,8 दर्दनाक मौतें 

आज बिहार के पूर्णिया से बड़ी दुखद सड़क हादसे की खबर मिली है जिसके चलते राज्य के जिले कांजिया गांव में आज शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी तालाब में जा गिरी,जिसमें 8 लोगों की मौत हो  गई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल के विषय में बताया  है कि ये स्कॉर्पियो सवार लोग तारााबादी से आ रहे थे और किशनगंज की ओर जा रहे थे। हालांकि दो  लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

फंक्शन के लौट रहे थे लोग- 
स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद जा रहे थे।

चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खोया
बैसी अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी तौशी ने कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह पूर्णिया-किशनगंज राज्य राजमार्ग के पास कांजिया मध्य विद्यालय के पास पानी से भरी खाई में गिर गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *