औली में इस बार क्रिसमस और नए साल की एडवांस बुकिंग, जीएमवीएम 1 जनवरी तक के लिए फुल 

गढ़वाल: पहाड़ों पर बर्फ़बारी जारी है जहाँ कुछ खतरा है वहीँ अब मौसम और आस पास का महुअल रुमानियत पर है,और इसी बीच नए साल और क्रिसमस भी नजदीक ही है। नए साल और क्रिसमस पर इस बार औली में बड़े पैमाने पर पर्यटकों के जानें की खबरें हैं। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और अन्य निजी होटलों में पर्यटकों की ओर से अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जीएमवीएन औली में 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक की बुकिंग फुल है।

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से पर्यटकों का पहुंचना कम था लेकिन अच्छी बात है की इस बार क्रिसमस और नए साल पर संक्रमण का खतरा कम है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नए साल का जश्न मनाने कई पर्यटक औली पहुंच रहे हैं, इसके लिए उनकी ओर से एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। लोग बढ़ चढ़ कर बुकिंग करा रहे हैं। औली स्थित जीएनवीएन के अलावा निजी होटलों में पर्यटकों की बुकिंग आने लगी है। औली में इस सीजन की अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन इस खूबसूरत स्थल के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है।

आपको बतादें की 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक बुकिंग फुल है और इधर बीच अगर बर्फ़बारी अधिक होती है तो प्राकृतिक सुंदरता में निखार आ जाएगा। तब पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *