राजपुरा : पंजाब के राजपुरा से बड़े हादसे की खबरे मिल रहीं हैं जिसके चलते राजपुरा के संतनगर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा विस्फोट हुआ है। इस अचानक हुए विस्फोट में करीब चार बच्चों के घायल होने की खबर है और इसमें एक बच्चे की मौके पर मौत भी हुईं हैं। सभी की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस बात की अभी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। तीन घायल बच्चों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, धमाका पटाखों के कारण हुआ है।
पंजाब में अचानक हुआ विस्फोट,3 बच्चे घायल एक की मौत

