सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए असद और गुलाम,कुछ रिश्तेदार हुए शामिल 

अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम की एनकाउंटर के बाद मौत के बाद शवों को आज शनिवार सुपुर्द-ए-खाक किया गया। असद का शव प्रयागराज के कसारी और मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक हुआ। मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम हसन को दफनाया गया है। 
अतीक के मोहल्ले चकिया कसारी मसारी ने इस समय सन्नाटा छाया हुआ है। हमेशा भीड़ भाड़ रहने वाले मोहल्ले में इस समय सारी दुकानें बंद हैं।  पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स, महिला पुलिस और महिला पैरामिलिट्री फोर्स भी है। गुलाम के अंतिम संस्कार पर उसकी पत्नी और पिता शामिल हुए। भाई राहिल हसन और अन्य परिजनों ने जनाजे में हिस्सा नहीं लिया। 0-25 करीबी यहां मौजूद रहे। असद के नाना ने असद के दाह संस्कार की प्रक्रिया को अंजाम दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *