देह व्यापार कराना पड़ा भारी,ये हुआ अंजाम   

20 मई 2022 देह व्यापार के धंधे में लिप्त होटल प्रबंधक को आज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर क्षत्रिय नगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि 15 मई 2022 को कुंडा पुलिस एवं जनपद उधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती बसंती आर्य के नेतृत्व में सरवरखेड़ा स्थित होटल पैराडाइज से 07 युवक एवं 08 युवतियों को देह व्यापार के अनैतिक धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान एवं उनकी पत्नी की अपराध में संलिप्तता पाई गई थी।जिनकी तलाश की जा रही थी। पकड़े गए युवक युवतियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी दो अन्य नाबालिग युवतियां भी बरामद हुई थी। उनकी मा ही होटल मालिक वेदप्रकाश चौहान के साथ मिलकर देह व्यापार का अनैतिक धंधा करवाती थी। मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दोनों नाबालिग युवतियों को अभिरक्षा में वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर भेजा गया ।

प्रकरण के संबंध में थाना कुंडा पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा-3/4/5/6/7/8/9 ,354IPC व 7/8/16/17एवं पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । पकड़े गए सभी व्यस्क अभियुक्तों को नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था । आरोपी होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान पुत्र स्व. रघुनंदन चौहान तथा उसकी पत्नी फरार चल रहे थे पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर क्षत्रिय नगर सरवरखेड़ा से होटल स्वामी वेद प्रकाश चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है जबकि आरोपी की पत्नी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *