आप विधायक पर केस दर्ज,पढ़े कौन ?

पंजाब :जालंधर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है इसी बीच शाहकोट में घूम रहे आप विधायक दलबीर सिंह टोंग के खिलाफ थाना शाहकोट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालाँकि उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। विधायक टोंग को सुबह शाहकोट के कांग्रेसी विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने घूमते हुए पकड़ा था और उन्हें कमरे में बंद किया गया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें छुड़ाकर थाने ले गई थी। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के आदेशों पर हुई है, जिसकी शिकायत कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *