अब नौ मिनट में धाम पहुंचेंगे भक्त,हुई लम्बी अड़चन दूर 

उत्तरकाशी: अब उत्तरकाशी जिले में खरसाली से यमुनोत्री रोपवे के रास्ते में वन भूमि की रुकावट दूर हो गई है। रोपवे के लिए वन मंत्रालय ने 3.838 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण करने के आदेश जारी किए हैं। इसपर बहुत जल्दी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर रोपवे का निर्माण कार्य शुरू होगा। 

 
यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को बिना रुकावट के करने के लिए खरसाली से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे सुविधा है जिसके लिए रोपवे की कुल दूरी 3.5 किलोमीटर होगी। वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने खरसाली गांव यमुनोत्री रोपवे का शिलान्यास किया था, लेकिन वन भूमि की मंजूरी न मिलने के कारण रोपवे निर्माण आगे नहीं हो पाया था। 


रोपवे के लिए खरसाली गांव में स्थानीय लोगों की जमीन की अधिग्रहण किया गया था। 2021 में पर्यटन विभाग ने रोपवे निर्माण के लिए एक फर्म के साथ एमओयू करने की शुरुआत की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *