बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसके चलते सभी ये हैरान है कि यहां विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत गौरा धंधा में एक सामुदायिक शौचालय ऐसा हुआ कैसे ? जहां एक ही शौचालय के कमरे में दो शौचालय सीट लगा दी गयीं जिसे देखकर अधिकारी भी भौचक्के रह गए।
इसका सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। बीडीओ ने जांच टीम भेजी तो बात सही पाई गई। अब संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जानी शुरू हो गई है।
जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक का है। जहां पंचायती राज अधिकारी शौचालय को देखकर हैरान हुए,जिसने भी देखा वो सोचने लगा कि आखिर एक समय दो लोग इसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं। इस सामुदायिक शौचालय का 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण वर्ष 2020 किया गया था। धन की रिकवरी की कार्रवाई तत्काल की जा रही है।

