हरिद्वार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कई योजनाओं का शुभारंभ भी किया है,आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के कार्यक्रम में ने प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने ‘अमित शाह गो बैंक’ के नारे लगाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है।
अमित शाह के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पहरा रहा गृहमंत्री की सुरक्षा में 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा तीन बटालियन पीएसी, तीन बीडीएस की टीम मुस्तैद रही। सुरक्षा के दृष्टिगत दो एसपी, चार एएसपी, 15 सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 66 एसआई, सात एएसआई, 99 हेड कांस्टेबल, 300 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल, एक टीआई, सात टीएसआई, 34 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, तीन टीम पीएसी और तीन टीम बीडीएस की तैनात हैं।

