सीएम योगी पर चढ़ा चांदी का छत्र,हुई पूजा अर्चना 

अयोध्या: यूपी सीएम योगी को जनता और पार्टीकार्यकर्ता किस तरह पूजने लगे हैं इसका प्रमाण यहां अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा मजरे मौर्या का पुरवा में बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर  लगता है।  जहां हवन, आरती और पूजा-पाठ की खबर पर योगी मंदिर में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी  जहां उन्होंने पूजा की और तो और सीएम योगी की प्रतिमा पर चांदी का छत्र भी चढ़ा डाला। उन्होंने न सिर्फ योगी आदित्यनाथ की मूर्ति की पूजा-अर्चना की, बल्कि सवा किलो चांदी का छत्र भी चढ़ाया। अमित जानी ने कहा कि अयोध्या श्रीराम की नगरी है।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी नेताओं और राजपुरुषों में उत्तम हैं। कोई व्यक्ति यदि योगी जी जैसे संत को मंदिर में स्थापित कर रहा है तो इसमें कुछ भी धर्म विरोधी नहीं है। योगी जी क्षत्रिय हैं, धनुष-बाण क्षत्रियों का ये अहम आभूषण है।

विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की काशीपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े गगन कंबोज भी बुधवार दोपहर बाद योगी मंदिर पहुंचे। उन्होंने आरती करके योगी के प्रति अपने भाव प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *