हरिद्वार : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की फर्जी वेबसाइट तैयार की गई और उसके द्वारा आश्रम के कमरों की बुकिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलसि की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अनुयायियों को झांसे में लेकर बुकिंग के नाम पर ठगा जा रहा है। अब तक तमाम श्रद्धालुओं से ऑनलाइन भुगतान लेकर लाखों रुपये की ठगी की जा चुकी है। वेबइसाट समझकर श्रद्धालु बुकिंग कर लेते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर देते हैं। इसके बाद आश्रम पहुंचने पर पता चलता है कि जो बुकिंग की गई वो यहां की नहीं थी और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
हरिद्वार में संचालित कैबिनेट मंत्री के आश्रम की फर्जी वेबसाइट का मामला आया सामने

