अनुराग कुमार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड Amarnath yatra की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं मंगलवार को आरंभ कीं, ताकि श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से पवित्र गुफा के दर्शन कर सकें।
श्रद्धालु अपनी पूजा, हवन और प्रसाद ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और पवित्र गुफा Amarnath yatra में पुजारी इसे उनके नाम पर चढ़ाएंगे। पवित्र गुफा में पुजारी मंत्रों और श्लोकों के जाप के साथ भक्त के नाम और गोत्र का उच्चारण करके डिजिटल पूजा या हवन करेंगे।
भक्तों को जियो मीट एप्लिकेशन के माध्यम से पूजा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके जरिए वे अपने नाम पर एक विशेष डिजिटल पूजा में शामिल हो सकेंगे और शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। प्रसाद 48 घंटे में भक्तों के घर पहुंचाया जाएगा।
तरीका
बोर्ड की वेबसाइट पर बुक ऑनलाइन पूजा हवन प्रसाद पेज पर जाकर और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन सेवा बुक कराई जा सकती है। डिजिटल पूजा के लिए 1,100 रुपए, प्रसाद बुक कराने के लिए 100 रुपए (अमरनाथजी के पांच ग्राम चांदी के सिक्के के साथ), प्रसाद बुक कराने के लिए 2,100 रुपए (अमरनाथजी के 10 ग्राम चांदी के सिक्के के साथ), विशेष हवन या उपरोक्त में से किसी सेवा के संयोजन के लिए 5,100 रुपए का भुगतान करना होगा।

