अखिलेश यादव की ‘लोक जागरण यात्रा’ शुरू

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोक जागरण यात्रा निकालने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत लखीमपुर खीरी से हुई है।  देवकली में होने वाले सपा के प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा की शुरुआत की है। अखिलेश यादव ने सपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए लखीमपुर खीरी चिन्हित किया और को चुना है। सोमवार को खीरी पहुंचे अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर आगे की रणनीति तय की। दुधवा में रात्रि में रुके। मंगलवार को अखिलेश यादव देवकली में होने रहे सपा के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। इस कार्यक्रम में जिलेभर के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।

अखिलेश ने कहा –अखिलेश यादव ने कहा कि निजीकरण जितना बढ़ेगा उतना सबका अधिकार बटेगा।भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिना आंकड़ों के भाजपा सबका साथ सबका विकास का दावा देती रही है।प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव लोक जागरण यात्रा की शुरुआत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *