सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में सराफा व्यापारी के यहां हुई दिनदहाड़े डकैती के आरोपी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि समस्या का समाधान असली कानून व्यवस्था है नकली एनकाउंटर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल है। आज गुरूवार को अखिलेश ने एक्स पोस्ट पर कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में सराफा व्यापारी के यहां हुई दिनदहाड़े डकैती के आरोपी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि समस्या का समाधान असली कानून व्यवस्था है नकली एनकाउंटर नहीं। ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है, जिससे व्यापार की हानि होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फंसाया जाता है। घोर निंदनीय है।
सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का वार, बोले- असली कानून व्यवस्था है, नकली एनकाउंटर नहीं

