हरिद्वार : अखिल विश्व गायत्री परिवार ने कोरोना संक्रमण की कठिन घड़ी में विशेष कार्य करने वाले श्मशान घाट खड़खड़ी एवं कनखल के पदाधिकारी और कर्मचारी के साथ साथ तीस लोगों को गायत्री मंत्र चादर, श्रीफल एवं ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये का चेक देकर उन्हें सम्मान दिया।
आपको बतादें बीते दिन बुधवार को शांतिकुंज सभागार में यह सामान समारोह आयोजित किया गया। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने समारोह में कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने पीड़ितों, जरूरतमंदों की सेवा एवं अच्छे कार्य करने वालों का सदैव सम्मान करते रहे। उनके बताए सूत्रों का पालन करते आज भी गायत्री परिवार जरूरतमंदों की सेवा करने में प्रसन्नता अनुभव करता है। श्मशान घाट खड़खड़ी और कनखल के करीब तीस लोगों ने कोरोनाकाल में अपना दायित्व निभाया। शैल दीदी ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना से असमय कालकलवित हुए लोगों के अंतिम संस्कार के समय बिना किसी परवाह के कार्य किया है। शांतिकुंज व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज में सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर तीन अलग-अलग स्थानों में सामूहिक श्राद्ध संस्कार चौदह पारियों में हुआ।
कोरोना वॉरियर्स को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया सम्मानित

