देहरादून : उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून को लागू करनी की मुहिम के अंतर्गत आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में मन्दाकिनी नदी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड क्रान्ति दल एवं व्यापार संघ द्वारा स्थाई निवास प्रमाण पत्र की प्रतियां प्रवाहित की हैं। वहीं उत्तरकाशी गंगनानी बड़कोट में लोगों ने यमुना नदी में स्थाई निवास की प्रतियां प्रवाहित की हैं।यूकेडी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीपाल सिंह रावत ने कहा कि राज्य बनने के 23 साल बाद भी मूल निवास भू-कानून लागू न होना भाजपा कांग्रेस की राजनैतिक नाकामी मिली है। आज पूरे पहाड़ में बाहरी लोगों का वर्चस्व है। व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला ने आक्रोश जाहिर किया है और हमारे नौनिहालों के भविष्य के लिए उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून की आवश्यकता है। आज इस मुद्दे पर राज्य में हर जगह से आवाज उठ रही है।
Related Posts
31.97 श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में लगाई डुबकी,दिखा आस्था का सैलाब
बीते दिन सोमवार स्नान का महापर्व था। जिसके लिए हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब टूटा था। कल सोमवार को…
पूर्व सीएम हरीश रावत ने फैसले को सराहा, पूरा देश है साथ
देहरादून : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…
पर्यटन मंत्री ने बताया -मास्टर प्लान पर काम शुरू
पर्यटन मंत्री सपताल महाराज ने कहा कहा कि बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन (आध्यात्मिक पर्वतीय शहर) के रूप…

