ड्रग्स मामले में ईडी ऑफिस पूछताछ को पहुँचे राणा दग्गुबाती

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फस गए हैं। जिसके चलते अभिनेता राणा दग्गुबाती पर मणि लॉन्ड्रिंग मामलें में ईडी ऑफिस पहुंचे।आज दग्गुबाती से करीब वहां सात घंटे तक पूछताछ जारी रही। खबर ये भी है कि 3 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अभिनेत्री रकुल प्रीत से करीब पांच घंटे से अधिक समय तक सवाल-जवाब का सिलसिला किया गया। वहीं पुरी जगन्नाथ को 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में चार्मेम कौर से भी 2 सितंबर को पूछताछ की गई।

अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवर्तन निदेशालय ने रकुलप्रीत, राणा दग्गुबाती समेत करीब 12 कलाकारों को नोटिस दिया गया है। साल 2017 में 12 सेलेब्स को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( SIT) ने ड्रग्स मामले में बातचीत की है। बता दें कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने साल 2017 में टॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ एक जांच शुरू की थी। इसमें रवि तेजा, रकुल और दूसरी कई हस्तियों से पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने टॉलीवुड कलाकारों सहित करीब 62 संदिग्धों के बाल और नाखून के नमूने एकत्र किए थे। अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है। वहीं अभी तक ये भी साफ नहीं है कि कोई कलाकार ड्रग्स लेने के मामले में शामिल था या ये ग़लत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *