दिल्ली रोहिणी कोर्ट में दिन दहाड़े फायरिंग,गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत

दिल्ली से बड़ी खबर मिली है कि दिल्ली के रोहिणी जिले के रोहिणी कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुईं हैं। रोहिणी कोर्ट  कैम्पस में गैंगवार की वारदात की खबर सामने आई है। आज दोपहर कुछ ही देर पहले कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंचा गया,जहाँ कुछ लोग वकील का कोर्ट पहनें हुए ने गोगी पर अचानक फायरिंग होनी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। इस तरह वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना पर कहा है कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गोगी को गिरफ्तार किया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ धरदबोचा है। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम रखा गया है। जिस आरोपी को इस घटना में गोली लगी है उसपर हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला जैसे वारदातों पर केस दर्ज थे। गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था। शुक्रवार आज तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। जब उसे लेकर वहां पहुंचा गया तो तुरंत ही वहां वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर अंधाधुन्द फायरिंग शुरू कर दी। 
उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में इन दोनों हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहन कर प्रवेश किया था ताकि उन्हें कोई ना रोके। इस घटना में मारे गए दोनों बदमाशों की अभी सही शिनाख्त नहीं हुई है। फायरिंग में घायल आरोपियों में जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली लगते ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। मारे गए जितेंद्र गोगी और अलीपुर के ताजपुरिया निवासी सुनील उर्फ टिल्लू के बीच करीब एक दशक से दुश्मनी चल रही थी। 20 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम दे चुका था। इस हत्या के पीछे सुनील उर्फ टिल्लू शामिल हो सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *