नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मिलावटी मसालों के एक गिरोह का खुलासा कर दिया गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में सड़े हुए चावल, लकड़ी के बुरादे व केमिकल से तैयार मसालों की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 15 हजार किलो मिलावटी मसाले और कच्चा माल बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान करावल नगर निवासी दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46), मुस्तफाबाद निवासी सरफराज (32) और सप्लायर लोनी निवासी खुर्शीद मलिक (42) में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मिलावटी मसालों का खुलासा होने के बाद खारी बावली, सदर बाजार और पुल मिठाई एरिया में हलचल हो गई। फूड और सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि दुकानदारों की मौजूदगी में ही सैंपल लिया जाएगा। आरोपी खारी बावली, सदर बाजार, पुल मिठाई, लोनी के अलावा लगभग पूरे एनसीआर और अन्य राज्यों में मिलावटी मसालों की सप्लाई करके लोगों की जान का खेल खेला जा रहा था। अमचूर पाउडर: सड़े हुए चावल, जामुन, लकड़ी का बुरादा, साइट्रिक एसिड के अलावा कई अन्य केमिकल व मिट्टी मिलाकर इन्हें पीसा जाता था। बाद में बड़े-बड़े कट्टों में डालकर बेचा जाता था। इतना ही नहीं बल्कि मिर्च मॉडर के लिए खराब मिर्च, मिर्च के डंटल, सड़े हुए चावल, कलर और कुछ अन्य केमिकल मिलाकर मिर्च पाउडर तैयार किया जाता था।बेहद खराब क्वालिटी के 10 फीसदी असली धनिया में लकड़ी का बुरादा, सड़ा हुआ बाजरा, चोकर व केमिकल मिलाकर धनिया पाउडर बना दिया जाता था।यूकलिप्टस के पत्ते, सड़े हुए जामुन, काली मिर्च की भूसी, जीरे की डंडी, लौंग की डंडी, पॉलिश, चोकर व कुछ पेड़ों की छाल का इस्तेमाल किया जाता था।
ड़ी हुई हल्दी, सड़े हुए चावल, मिट्टी, सड़का हुआ बाजरा, कलर और केमिकल की मदद से हल्दी पाउडर तैयार किया जाता था।
—