जहां प्रदेश की चरधाम यात्रा जोरो पर है, वहीँ आज शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दिन दल का गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी व निगम कर्मचारियों का किया गया। शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी ने दल को हरी झंडी दिखाई और धारचूला के लिए रवाना किया। पर्यटक आवास गृह में दिनेश गुरुरानी ने शंख ध्वनि कर यात्रियों को बधाई दी। यात्रियों को उनके द्वारा उच्च हिमालई क्षेत्र में गंदगी न करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई एवं शपथ रजिस्टर में दाखिल भी की गई। यात्रियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने कहा कि यात्रियों की पूरी व्यवस्था की गई है।यात्रा दल में 19 यात्री है, जिनमें 10 पुरुष और पांच महिला शामिल हैं।
आदि कैलाश के लिए 19 यात्रियों का दल रवाना

